-एक केस पुलिस के बयान पर आ‌र्म्स एक्ट में हुआ है दर्ज

ARA/PATNA: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अन्तर्गत तेतरियां में कारोबारी लखीचंद यादव हत्याकांड में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक में मारे गए प्रोपर्टी डीलर के बेटा रीडू यादव के बयान पर दर्ज किया गया है। जबकि, दूसरा केस खुद पुलिस के बयान पर आ‌र्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में मनू सिंह और सुरजीत सिंह को बुधवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हत्या के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही। हालांकि, अभी तक किसी और आरोपी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। पुलिस तकनीकी सूत्र की मदद ले रही है।

कई आरोपी अब भी फरार

ज्ञात हो कि उदवंतनगर के तेतरियां में मंगलवार को हथियार बंद आरोपियों ने प्रोपर्टी डीलर प्रमोद यादव उर्फ लखीचंद यादव की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार रोज पहले पिकनिक पार्टी मनाने के दौरान दरवाजे के सामने तेज आवाज में हार्न बजाने को लेकर लड़कों में वाद-विवाद होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार घटना को लेकर मृतक के पुत्र रीडू यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तेतरियां गांव निवासी विजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, मनू सिंह, सुरजीत सिंह समेत आठ को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अभी तक केवल मनू सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार हैं।

घर से बरामद बंदूक अवैध

इधर, पुलिस ने तेतरियां गांव निवासी मनू सिंह एवं सुरजीत सिंह के यहां छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान दो बंदूक एवं गोइठा में छिपायाच्गया पच्चीस गोली बरामद किया था। उदवंतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद दोनों बंदूक अवैध व देसी है। इसे लेकर अलग से आ‌र्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मनू सिंह एवं सुरजीत सिंह दोनों चाचा और भतीजा को आरोपी बनाया गया है।