PATNA: पटना के राजा बाज़ार फ्लाईओवर पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार फॉरचूनर और बेलेनो एक दूसरे से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पटना के राजा बाजार फ्लाईओवर के ऊपर एवं पारस हॉस्पिटल के सामने शनिवार को दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। एक तरफ से आ रही फॉरचूनर दूसरी ओर से आ रही बेलेनो कार आमने सामने से भिड़ गई। हालांकि एक्सीडेंट में करीब से गुजर रहा एक युवक घायल हो गया। स्विफ्ट कार जो राजा बाजार की ओर जा रही थी। जबकि फॉरचूनर कार आशियाना के तरफ जा रही थी। दोनों की गति काफी तेज थी। पारस हास्पिटल के सामने दोनों ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बेलेनो से जाकर टकरा गई।

जांच की जाएगी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किस वजह से हुई है। इसकी जांच की जा रही है।