-आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सियाडीह के पास हुआ हादसा

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन् : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सियाडीह के पास शुक्रवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। मृतकों में भोजपुर जिले के पीरो थाना अन्तर्गत भुलुकुआं गांव निवासी सुरेन्द्र साह की पत्नी रूनता देवी (50 वर्ष) और रोहतास जिले कच् कच्छवां थाना के निरंजनपुर गांव निवासी गरीबा साह का पुत्र जय प्रकाश साह (38 वर्ष) शामिल है।

गया था छठियार मनाने

जय प्रकाश साह की शादी संदेश थाना के कोरी गांव की ललीता देवी के साथ हुई थी। इधर, ललीता देवी अपने मायके आई हुई थी। अठारह नवंबर को छठियार था। पेशे से आलू-प्याज व्यापारी जय प्रकाश साह बेटे के बरही (छठियार) को लेकर अपने ससुराल कोरी गांव आया हुआ था। इधर, शुक्रवार को जय प्रकाश साह अपनी पत्नी ललीता देवी की बुआ रूनता देवी को लाने के लिए पीरो के भुलुकुआं गया हुआ था। आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर सियाडीह गांव के पास बेकाबू ऑटो से बाइक का हैंडल जा टकराया। जिसके बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्टेट हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को चरपोखरी पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल,आरा रेफर कर दिया। लेकिन, दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।