- अज्ञात युवक की भी हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव

रून्ष्ठ॥श्वक्कक्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: आलमनगर थाना अंतर्गत मंगलवार की रात को दो अलग-अलग घटना में दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई। पहली घटना में बजराहा चौक के पास गैराज में सोए बाइक मिस्त्री दीपक कुमार (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दूसरी घटना में एक युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

सोए मैकेनिक की हत्या

दीपक की पत्‍‌नी रूबी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गैराज में उनके पति अपने पिता के साथ सोए थे। रात में 12.30 बजे उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने के बाद वह और उनके ससुर जग गए। उनके ससुर ने बताया कि दीपक की हत्या कर दी गई है। मामले में विपिन मंडल, बूटो मंडल, गोव‌र्द्धन मंडल, हरदेव मंडल, अनिल मंडल, गंगासागर मंडल, राजेश मंडल व रोहित मंडल को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपितों बूटो और गोव‌र्द्धन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना बसनवाड़ा पंचायत की है। यहां आशिक टोला से घुघली मड़र बासा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे मध्य विद्यालय के समीप 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि रस्सी से फंदा लगाकर या गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को सड़क के पास फेंक दिया गया है।