-कांवडि़ए विवादित रूट से ही कांवड़ लेकर जाने को अड़े

-पुलिस परम्परागत रूट से कांवड़ निकलवाने की कोशिश में

BAREILLY: उमरिया में एक बार फिर विवाद होने की पूरी संभावना है। खजुरिया ब्रह्मानान के कांवडि़ए उमरिया के विवादित रूट से ही कांवड़ लेकर जाने की जिद पर अड़े हुए हैं। कांवडि़ए संडे को कांवड़ लेकर जल लेने जाएंगे और फिर मंडे को वापस आकर जल चढ़ाएंगे। वहीं पुलिस सिमरा होते हुए बीसलपुर रोड से ही कांवडि़यों के भेजने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक विवाद का हल नहीं निकल सका है। अधिकारी भी यहां की पल-पल पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले उमरिया में विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ एफआईआर दजर्1 की थी ।

100 कांवडि़यों का निकलेगा जत्था

बता दें कि किशनलाल के नेतृत्व में करीब 100 कांवडि़यों का जत्था संडे को खुजरिया ब्रह्मानान से जाएगा। जत्थे को उमरिया के रास्ते ही निकालने को लेकर विधायक पप्पू भरतौल ने खजुरिया में मीटिंग भी की थी, जिसके बाद से ही पुलिस की टेंशन ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि इससे पहले सोमवार को जल चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। कांवडि़ए इसी विवादित रूट से जाने पर अड़े थे, लेकिन पुलिस ने रास्ता रोक दिया था। जिसके बाद विधायक के बेटे और भाई भी पहुंच गए। गुस्से में कांवडि़ए वापस चले गए थे लेकिन फिर रात में दूसरे रूट से जल लेने गए थे। उसके बाद धर्मपुर गांव के कांवडि़यों के काशी गांव से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। विधायक पप्पू भरतौल और सांसद धर्मेद्र कश्यप भी पहुंचे थे। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद कांवडि़यों को पुलिस सुरक्षा में काशी गांव से ही निकाला गया था।