बरेली
सवा बजे तक आंवला विस क्षेत्र पर वोटों की गिनती थम गई। बीजेपी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 63101 वोट मिले। दूसरे नंबर पर सपा के सिद्धराज सिंह रहे। उन्हें 59453 वोट और तीसरे नंबर पर बसपा के अगम कुमार मौर्य को 54111 वोट मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक 3648 वोटों से धर्मपाल को जीत का सेहरा जनता ने पहनाया है।

आंवला से भाजपा के धर्मपाल जीते
आंवला सीट के लिए सभी चरणों की गिनती थमते ही जिला निर्वाचन अधिकारी की घोषणा होते ही मौजूद सभी लोग धर्मपाल को बधाई देने उमड़ पड़े। विरोधी दलों के प्रत्याशी अपने कार्यालयों की ओर निकल पड़े। आंवला क्षेत्र में बने बीजेपी पार्टी कार्यालय पर माहौल ढ़ोल नगाड़ों की धुनों से गूंज उठा। हर कोई भगवा रंग में नजर आने लगा। धर्मपाल सिंह जिंदाबाद समेत हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे इलाके में गूंजते सुनाई देने लगे।

सपा के दिग्गज वीरपाल सिंह भी हारे
दूसरी ओर, बिथरी चैनपुर सीट के लिए चल रही  बीजेपी और सपा के बीच चल रही कांटे की टक्कर भी ढाई बजे थम गई। पहले जहां वीरपाल सिंह आगे चल रहे थे, वहीं आखिरी चरणों में बीजेपी के राजेश मिश्रा आगे निकल गए। बीजेपी के राजेश मिश्रा 87638 वोट के साथ विजयी हुए। सपा के वीरपाल सिंह को 72008 वोट मिल। बसपा के वीरेन्द्र सिंह 50403 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे। वीरेन्द्र इस सीट से विधायक थे।

मीरगंज सीट से भाजपा के डीसी वर्मा विजय
इस सीट से भाजपा के डीसी वर्मा को 108120 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 54009 वोट बसपा प्रत्याशी सुल्तान बेग रहे। सुल्तान बेग यहां से विधायक थे इसी सीट से बसपा को उम्मीद थी। कांग्रेस के नरेन्द्र पाल सिंही 35525 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

इन सीटों पर भी बीजेपी आगे
वहीं भोजीपुरा में बीजेपी के बहोरन लाल मौर्य समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम अंसारी से काफी आगे हैं। बरेली शहर में बीजेपी के डा० अरुण कुमार कांग्रेस के प्रेम प्रकाश अग्रवाल से आगे निकले हैं। वहीं बरेली कैंट में बीजेपी के राजेश अग्रवाल ने कांग्रेस के मुजाहिद हसन खां को धूल चटाते दिख रहे हैं। वहीं नवाबगंज सीट से बीजेपी के केसर सिंह समावादी पार्टी के भगवत सरन गंगवार से आगे निकले हैं। फरीदपुर सीट से बीजेपी के डा० श्याम बिहारी लाल सपा के डा० सियाराम सागर से आगे निकलते दिख रहे हैं। वहीं बहेड़ी में बीजेपी के छत्र पाल सिंह बसपा के नसीम अहमद से काफी आगे है।

1भोजीपुराबहोरन लाल मौर्यभारतीय जनता पार्टी100381
शहजिल इस्लाम अंसारीसमाजवादी पार्टी72617
2बरेली शहरडा० अरुण कुमारभारतीय जनता पार्टी114089
प्रेम प्रकाश अग्रवालइंडियन नेशनल कांग्रेस85739
3बरेली कैंटराजेश अग्रवालभारतीय जनता पार्टी88441
मुजाहिद हसन खांइंडियन नेशनल कांग्रेस75777
4मीरगंजडा० डी। सी। वर्माभारतीय जनता पार्टी108789
सुल्तान बेगबहुजन समाज पार्टी54289
5बिथरी चैनपुरराजेश कुमार मिश्राभारतीय जनता पार्टी96397
वीर पाल सिंह यादवसमाजवादी पार्टी76886
6नवाबगंजकेसर सिंहभारतीय जनता पार्टी93711
भगवत सरन गंगवारसमाजवादी पार्टी54569
7आंवलाधर्म पाल सिंहभारतीय जनता पार्टी63165
सिद्धराज सिंहसमाजवादी पार्टी
59619
8फरीदपुरडा० श्याम बिहारी लालभारतीय जनता पार्टी83656
डा० सियाराम सागरसमाजवादी पार्टी58935
9बहेड़ीछत्र पाल सिंहभारतीय जनता पार्टी108846
नसीम अहमदबहुजन समाज पार्टी66009




नोट : मतगणना का पहला रुझान मिलते ही हम आपको हर घंटे जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

National News inextlive from India News Desk