शिकागो (एएफपी)। अमेरिका में जबरदस्त ठंड ने कई लोगों का जीवन तबाह कर दिया है। अब तक सर्दी से कई लोगों की मौत हो गई है। ठंड के चलते पानी का स्तर कम हो गया है, बिजली की सप्लाई भी काट दी गई है और कई उड़ानों को रद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका में ठंड की वजह से जमे हुए बर्फ अब तेजी से पिघलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अमेरिका के मिडवेस्ट और नॉर्थईस्ट में ठंड अभी और बढ़ने की उम्मीद है। ठंड की वजह से अमेरिका के शिकागो के नदियों और झीलों में बर्फ जम गया है।
जानलेवा हो गई है अमेरिका की सर्दी,अब तक कई लोगों की मौत,देखें तस्वीरें

21 लोगों की मौत
अमेरिकी मीडिया का कहना है कि इस सप्ताह की शुरुआत में मिडवेस्ट में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो गई, इसके बाद बुधवार और गुरुवार को वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नेशनल वेदर सर्विस ने कहा, 'शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मिडवेस्ट में बारिश अभी जारी रहेगी।' इसके अलावा मौसम विभाग ने बाढ़ की भी चेतावनी दी है। मिनेसोटा में तापमान -53 डिग्री सेल्सियस, विस्कॉन्सिन में -51 डिग्री सेल्सियस और इवानो में -58 डिग्री सेल्सियस और इलिनोइस में -48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
जानलेवा हो गई है अमेरिका की सर्दी,अब तक कई लोगों की मौत,देखें तस्वीरें

बाढ़ की चेतावनी
सोमवार तक, शिकागो और डेट्रायट में तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (फेमा) के क्षेत्रीय निदेशक जेम्स जोसेफ ने एक बयान में कहा, 'यह बताना जरुरी है कि मौसम खराब होने और बर्फ तेजी से पिघलने के चलते भारी बाढ़ आ सकती है, लोगों को इसके लिए पहले से तैयार रहना होगा।' नियाग्रा फॉल्स के मेयर पॉल डिस्टर ने कहा कि वे आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं।
जानलेवा हो गई है अमेरिका की सर्दी,अब तक कई लोगों की मौत,देखें तस्वीरें

हजारों फ्लाइटें हुईं रद

खराब मौसम के चलते इस सप्ताह हजारों फ्लाइटें रद हुईं, सिर्फ शिकागो के दो प्रमुख हवाई अड्डों पर, एक दिन में 1,500 से अधिक फ्लाइटों को रद किया गया। जबरदस्त ठंड के चलते कई लोग बेघर भी हो गए हैं। अधिकारी उन्हें अस्थाई आश्रयों में रखने का इंतजाम कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी भी दी है कि वे अपने घरों से बाहर ना निकलें।
जानलेवा हो गई है अमेरिका की सर्दी,अब तक कई लोगों की मौत,देखें तस्वीरें

खाशोग्गी की हत्या के भयानक टेप को नहीं सुनना चाहते हैं ट्रंप

पाकिस्तान ने लादेन को दी पनाह, अमेरिका के लिए भी कुछ नहीं करता, इसलिए रोकी मदद : ट्रंप

International News inextlive from World News Desk