dehradun@inext.co.in
DEHRADUN : उत्तराखंड के 84 शहरी निकाय चुनाव के परिणाम में भाजपा कांग्रेस दोनों को निर्दलीय प्रत्याशियों से कड़ी टक्कर मिली।  निकाय प्रमुखों के पदों पर 34 निकायों में भाजपा,  26  पर कांग्रेस और 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते। बसपा ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की। वहीं 7 नगर निगमों के परिणाम पर नजर डालें तो यहां 7 नगर निगमों में से 5 पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। भाजपा ने  देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया है।

7 नगर निगमों में से 5 पर भाजपा का कब्जा

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल को हराया। काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह को शिकस्त दी। हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला ने कांग्रेस के सुमित हृद्येश को हराया। ऋषिकेश में भाजपा की अनिता ममंगाई (जीते) ने जीत हासिल की। कोटद्वार में महापौर पद पर कांग्रेस की हेमलता नेगी ने निर्दलीय विभा चौहान को पराजित किया। देहरादून में भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। हरिद्वार में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा विजयी हुई।  

देहरादून में दिग्गजों के समीकरण पलटे

इस राज्य की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विधानसभा क्षेत्र में डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा मनवाल ने जीत दर्ज की है। सुमित्रा मनवाल ने भाजपा प्रत्याशी नगीना रानी 196 मतों से हराया। सुमित्रा मनवाल को 8468 व भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नगीना रानी को 8272 वोट पड़े। जबकि भाजपा से बागी मधु डोभाल 6159 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रही। वहीं कांग्रेस से बागी शिल्पा नेगी 5706 वोट लेकर चौथे स्थान पर रही। इस सीट ने पूरे प्रदेश में भाजपा की किरकिरी कर दी। मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र डोईवाला है। ऐसे में यहां की सीट कांग्रेस के कब्जे में चले जाना सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती कही जा रही है। एक अन्य सीट मसूरी में भी निर्दलीय अनुज ने भाजपा के ओपी गोयल को हराकर खेल पलट दिया। यहां विधायक गणेश जोशी पूरी तरह चुनाव में जुटे थे। नोट बांटने का वीडियो वायरल हो ने को लेकर चर्चा में भी आए थे।

देहरादून में ये हैं आपके पार्षद
* बिजयपुर सागर लामा कांग्रेस
* रांझावाला अनिल क्षेत्री कांग्रेस
* राजपुर उर्मिला थापा कांग्रेस
* विजय कालोनी सतेन्द भाजपा
*बकरालवाला डा0 बिजेन्द्र पाल सिंह कांग्रेस
*चुक्खूवाला अर्जुन सोनकर कांग्रेस
*इन्दिरा कालोनी सविता सोनकर कांग्रेस
*घन्टाघर कालिका मन्दिर चरनजीत कौर नागपाल भाजपा
*रेसकोर्स (उ) देवेन्द्र पाल सिंह भाजपा
*एम0के0पी0 रोहन चन्देल भाजपा
*तिलक रोड अनिता गर्ग भाजपा
*खुडबुडा विमला गौड़ भाजपा
*धामावाला नीनू सहगल कांग्रेस
*कौलागढ़ समिधा गुरुंग निर्दलीय
*बल्लूपुर कोमल वोहरा कांग्रेस
*यमुना कॉलोनी सुमित्रा ध्यानी कांग्रेस
*गोविन्दगढ़ श्रीमती महेन्द्र कौर भाजपा
*श्रीदेव सुमन नगर संगीता गुप्ता कांग्रेस
*विजय पार्क अमिता सिंह भाजपा
*बसन्त विहार अंकित अग्रवाल भाजपा
*पण्डितवाडी रमेश काला भाजपा
*अधोईवाला संजीव मल्होत्रा भाजपा
*भगत सिंह कॉलोनी मोहम्मद इलियास अंसारी कांग्रेस
*राजीव नगर महेन्द्र सिंह रावत (बब्बी) कांग्रेस
*वाणी विहार हुकम सिंह गाडिय़ा कांग्रेस
*अजबपुर सरस्वती विहार विमल चन्द्र उनियाल भाजपा
*चन्द्र सिंह गढ़वाली अजबपुर श्रीमती अल्का धनाई भाजपा
*शाह नगर राकेश कुमार भाजपा
*धर्मपुर अमित भण्डारी कांग्रेस
*गुजराडा मानसिंह श्रीमती शिवानी निर्दलीय
*आमवाला तरला श्रीमती रीता रानी कांग्रेस
*ननूरखेडा सुमित पुण्डीर भाजपा
*लाडपुर कवीन्द्र सेमवाल निर्दलीय
*मोहकमपुर रविन्द्र सिंह रावत भाजपा
*लक्खीबाग आयुष गुप्ता (बंटी) कांग्रेस
*विद्याविहार राजपाल सिंह भाजपा
*लोहिया नगर मुकीम अहमद कांग्रेस
*निरन्जनपुर श्रद्धा सेठी भाजपा
*माजरा आफताब आलम भाजपा
*टर्नर रोड रमेश कुमार (मंगू) कांग्रेस
*भारूवाला ग्रान्ट राजेश परमार कांग्रेस
*रैस्ट कैम्प अर्चना कपूर कांग्रेस
*रेसकोर्स (द0) राखी बड़थ्वाल भाजपा
*दीपनगर दिनेश प्रसाद सती भाजपा
*केदारपुर दर्शन लाल बिंजोला भाजपा
*सेवला कला मनीष कुमार कांग्रेस
*हरभजवाला उषा चौहान कांग्रेस
*चन्द्रबनी सुखवीर सिंह बुटोला भाजपा
*आरकेडिया-1 गोविंद सिंह भाजपा
*आरकेडिया-2 वीना रतूड़ी भाजपा
*नथनपुर -2 रविन्द्र (रवि गौसाई ) भाजपा
*नवादा सचिन थापा (ऐडवोकेट) कांग्रेस
*हर्रावाला विनोद कुमार भाजपा

अमेठी को लेकर तनातनी तेज, बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को लिखा ये खत

विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने लगाई एग्जिट पोल पर राेक, जानें कब से कब तक रहेगा बैन

National News inextlive from India News Desk