लगातार 124 घंटे डांस कर व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाने का सोनी का सपना नहीं बन सका हकीकत

87 घंटे 17 मिनट लगातार डांस करने के बाद नींद हुई हावी तो लड़खड़ा गए कदम

-पूरी तरह मुकम्मल है सोनी का मनोबल, कहा जल्द ही करेगी सपना पूरा

VARANASI

सोनी का बस एक ही सपना था कि उसके नाम बिना रुके लंबे समय तक डांस करने का व‌र्ल्ड रिकार्ड हो। उसकी हर रात की नींद में यही सपना जवान होता था। पर जो नींद उसके सपने को पालती थी उसी ने सोनी के सपने को चकनाचूर कर दिया। तबले की थाप पर जोश से लबरेज थिरकते कदमों के रुकने का तो कोई सवाल ही नहीं था। अचानक ही मंगलवार की रात को कुछ हुआ और सोनी के कदम लड़खड़ा गए। इससे सिर्फ सोनी नहीं बल्कि बनारसियों का सपना टूट गया। सोनी चौरसिया के अनवरत क्ख्ब् घंटे कथक नृत्य करने का व‌र्ल्ड रिकार्ड नहीं बन सका। उसने 87 घंटे क्7 मिनट लगातार डांस किया।

लड़खड़ा गए कदम

सोनी के कदम लड़खड़ाए और वह लगभग अवचेतन अवस्था में मंच पर गिर गई। हांलाकि सोनी ने नींद आने और मंच पर गिरने की बात से इंकार किया है। सोनी का कहना है कि

डांस के दौरान उसकी झुकने की एक मुद्रा को लोगों ने समझा कि मैं गिर गई हूं। लोग मुझे मंच से उठाकर आराम करने के लिए कमरे में ले गए। कुछ देर की अवचेतन अवस्था थी। हांलाकि इस दौरान भी मुझे लग रहा था कि मैं नृत्य कर रही हूं। लोग मुझे उठा कर हॉस्पिटल ले गए। मैंने उनसे फिर से डांस करने का आग्रह किया। पर आयोजक तैयार नहीं हुए।

बॉक्स

गिनीज बुक के लिए करेंगे दावा

सोनी के स्केट्स गुरु राजेश डोगरा का कहना है कि क्ख्ब् घंटे के लक्ष्य निर्धारण में गलतफहमी हो गयी थी। गिनीज बुक में कथक का रिकार्ड महज क्म् घंटे का दर्ज है। यह रिकार्ड लखनऊ निवासी रुचिका शर्मा ने क्7 फरवरी क्99म् में बनाया है। ऐसे में हम गिनीज बुक में शामिल होने के दावेदार हैं। इसी प्रकार लिम्का बुक में कथक का रिकार्ड नोएडा की पायल माथुर का दर्ज है। और तथ्य जुटाये जा रहे हैं। जल्द ही गिनीज व लिम्का बुक नाम दर्ज कराने के लिए दावा किया जाएगा।

बॉक्स

सपना टूटा है सोनी नहीं

तकरीबन 87 घंटे का लगातार प्रयास और उसके बाद मिली असफलता किसी को भी तोड़ सकती है पर सलाम है सोनी के जज्बे को। उसका हौसला पस्त नहीं हुआ है। सोनी का कहना है कि वह फिर से अपने सपने को संजोएगी और संकल्प पूरा करेगी। इस बार का अनुभव अगली बार काम आएगा। उन्होंने देश विशेषकर काशी वासियों से मिले प्यार व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि रिकार्ड न बना पाने का मलाल मुझसे अधिक काशी वालों को है। अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास करूंगी। जल्द ही मंच पर अपनी वापसी की डेट डिक्लेयर करूंगी।

बॉक्स

खुद बाइक चलाकर पहुंची घर

कबीरचौरा अस्पताल से सोनी स्वयं बाइक चलाते हुए बीबी हटिया स्थित आवास पहुंची। भोर में करीब ब्.फ्0 बजे घर पहुंचने के बाद करीब डेढ़ घंटा सोनी ने आराम किया। सुबह छह बजे उठकर लेमन टी ली व ब्रेड का एक टुकड़ा ख्ाया।

सोनी का सपना कुछ खास बातें

-केरल निवासी हेमलता कमंडलु के नाम है क्ख्फ् घंटे क्भ् मिनट लगातार डांस करने का रिकार्ड

-यह रिकार्ड तोड़ने के लिए क्ख्ब् घंटे लगातार डांस करने का सोनी ने लिया था संकल्प

-सोनी क्ब् नवंबर को सुबह नौ बजे आर्य महिला पीजी कालेज ऑडिटोरियम के मंच पर नृत्य शुरू किया

-क्7 नवंबर को रात क्ख्.क्8 मिनट पर सोनी का संकल्प नींद ने तोड़ दिया। - 87 घंटे क्8 मिनट लगातार कथक डांस कर चुकी थी। रिकार्ड से फ्म् घंटे ब्ख् मिनट थी दूर।

-मंच छोड़ने के बाद करीब रात ख्.फ्0 तक आर्य महिला पीजी कालेज में सोनी ने किया आराम।

-उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद नृत्य स्थगित कर दिया गया।

वर्जन

सोनी डांस करने को फिर से तैयार थी लेकिन सोनी के पास ब्रेक का समय खत्म हो गया था। दूसरी ओर सोनी के हेल्थ को लेकर हम लोग कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। सोनी को निराश होने की जरूरत नहीं है। आर्य महिला पीजी कालेज आगे भी सोनी का सहयोग करता रहेगा।

डॉ शशिकांत दीक्षित, प्रबंधक आर्य महिला पीजी कॉलेज व आयोजक

वर्जन

किसी भी स्वस्थ इंसान के लिए छह से आठ घंटे की नींद जरूरी है। ऐसा न होने पर इसका सीधा असर दिमाग और शारीरिक क्षमता पर पड़ता है। एक समय ऐसा आता है कि शरीर दिमाग का साथ छोड़ देता है। यह स्थित अचेतन की होती है। सोनी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

डॉ पीसी शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट