देशी लुक में रियल लाइफ हीरो जैसे नजर आए वरुण और अनुष्का

मुंबई। आजकल अनुष्का शर्मा और वरुण धवन के कई देसी और देहाती लुक काफी वायरल हो रहे हैं। इसकी वजह तो शायद आपको मालूम ही होगी। ये बॉलीवुड स्टार्स शरत कटारिया की मूवी 'सुई-धागा' में एक साथ काम जो कर रहे हैं। यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली यह मूवी मेक इन इंडिया की आइडियोलॉजी पर आधारित है। इस फिल्म के लिए पहली बार अनुष्का और वरुण एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!

सुई धागा की हालिया शूटिंग के दौरान मुंबई की एक भीड़ भरी सड़क के किनारे यह दोनों शूटिंग कर रहे थे शूटिंग का नजारा वाकई कमाल का था। अनुष्का सफेद रंग की फूलों के प्रिंट वाली साड़ी पहने हुए थीं जबकि वरुण धवन डेनिम पैंट और कभी चेकदार तो प्लेन शर्ट में नजर आ रहे थे।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!

सड़क किनारे इन दोनों की आपसी केमिस्ट्री का नजारा काफी मजेदार और रियल लाइफ के काफी करीब नजर आता है। बता दें कि इस मूवी में वरुण धवन मौजी का किरदार निभा रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा के किरदार का नाम है ममता
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!

इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा था कि अनुष्का शर्मा अपने दोनों कंधों पर बैग टांगकर शायद बस या ऑटो पकड़ने की तैयारी कर रही थीं तो वरुण धवन उन्हें रोकने, समझाने या मनाने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां कोई और आदमी आता है, वरुण जिसके गले लग जाते हैं।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!

इसी बीच वहां पर पुलिस की वैन भी दिखाई दी। जिसे देखकर फिलहाल फिल्म के उस सीन का माजरा समझ नहीं आया। हां इतना जरूर है कि फिल्म काफी रियलिस्टिक एप्रोच वाली और इंटरेस्टिंग नजर आती है। अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी सुई धागा मूवी के कैरेक्टर्स से जुड़ी पहले भी कई फोटोस इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुके हैं, जो खूब वायरल हुईं थीं।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!

इस मूवी में दर्शक वरुण धवन के बड़ी-बड़ी मूंछों वाले अनोखे लोग को देखकर शायद काफी चौंक जाएं। वैसे वरुण अपने कैरेक्टर में काफी सीधे साधे और मनमौजी स्वभाव के नजर आते हैं।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जब शूटिंग करने पहुंचे मुंबई की सड़क पर!


संजय दत्त की ये तस्वीरें नहीं देखी होंगी आपने, रोलर कोस्टर जैसा रहा है उनका जीवन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk