फर्नीचर हमारे घर की सुंदरता को बढ़ाने का एक बेहद जरूरी हिस्सा है, साथ ही यदि वास्तु अनुसार हो तो भाग्य के दरवाजे भी खोल देता है। घर में फर्नीचर सेट करते समय कुछ इससे जुड़े वास्तु नियमों और उपायों का ध्यान रखना चाहिए अन्यथा यह घर का वास्तु बिगाड़ सकते हैं। किस दिशा में कौन-सा फर्नीचर लगाया जाना चाहिए आदि बातें अहम भूमिका निभाती हैं।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से फर्नीचर से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स-

1. फर्नीचर कभी मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन नही खरीदना चाहिए। आप इसे शुभ तिथि में ही खरीदें।

2. हल्का फर्नीचर हमेशा उत्तर और पूर्व में रखें और भारी फर्नीचर दक्षिण और पश्चिम में रखना चाहिए। यदि यह बात आप घर में ध्यान नही रखेंगे तो आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

वास्तु टिप्स: घर के फर्नीचर के लिए अपनाएं ये 7 उपाय,खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

3. फर्नीचर में काम में ली जाने वाली लकड़ी अच्छे सकारात्मक पेड़ों की होनी चाहिए, जैसे सागवान, साल, शीशम, चंदन, अशोका, अर्जुन या नीम। इन पेड़ों से बनी चीजें घर में अच्छे फल लाती हैं जो की एक अच्छा वास्तु उपाय है।

4. घर में फर्नीचर निर्माण और फीटिंग का कार्य साउथ या वेस्ट दिशा से शुरू करना चाहिए, बाद में उत्तर और पूर्व दिशा में फीटिंग करवानी चाहिए।

5. फर्नीचर पर कलर हल्के रंगों के काम में लें, ज्यादा भड़कीले और गहरे रंग अच्छे नहीं माने जाते हैं।

वास्तु टिप्स: घर के फर्नीचर के लिए अपनाएं ये 7 उपाय,खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

6. फर्नीचर में कॉर्नर्स कम से कम होने चाहिए, ज्यादा कॉर्नर्स वाले फर्नीचर से बचना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें किकी कॉर्नर्स नुकीले ना हों।

7. फर्नीचर में शुभ प्रतीकों और शुभ जीव जैसे कछुआ, मछली, मोर आदि की प्रतिकृति बनाना शुभ रहता है।

वास्तु टिप्स: घर के लिए प्लॉट खरीदना है तो ध्यान रखें 7 बातें, वर्ना होगा बड़ा नुकसान

नमक के चमत्कारी उपाय: कई समस्याएं हो जाएंगी छू-मंतर, घर में होगी खुशहाली

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk