JAMSHEDPUR: अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देश -विदेश की वीरांगनाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बेटियों को स्वावलंबी बनाने की शपथ ली। सम्मान समारोह का उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ चंदन सिंह व राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर अरूण सिंह ने किया। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में आस्ट्रेलिया से आई रूपा जडेजा के अलावा सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अभय सिंह, सरायकेला की रानी अरूणिमा सिंहदेव, राउरकेला राजपरिवार के एसपी सिंहदेव, श्रीराजपूत करणी सेना (बिहार प्रदेश)के महासचिव अभिषेक सिंह मौजूद थे।

मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने यहां कहा कि क्षत्रिय समाज ने आदिकाल से देश की रक्षा की है और बलिदान दिया है। क्षत्रिय वीरों और वीरांगनाओं के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उद्घाटनकर्ता डॉ। चंदन सिंह रोटेले ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हर तरह से वीरांगना टीम के साथ है और वीरांगना के कार्यकलापों की प्रशंसा की। ऑस्ट्रेलिया से आईं रूपा जाडेजा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के इस युग मे हर वर्ग से बेटियों का सम्मान और स्वावलंबी बनाने की जरूरत है। वीरांगना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सीमा परिहार ने कहा कि आनेवाला समय बेटियों का होगा। अभय सिंह ने कहा कि यह गर्व कि बात है कि वीरांगना संगठन वास्तव में महिलाओं के हक के लिए प्रयत्‍‌न कर रहा है। आयोजन में कुल 10 प्रस्ताव भी पारित किए गए।

तीन देशों में वीरांगना का विस्तार : भारती सिंह

भारती सिंह ने बताया कि देश के 16 राज्यों और तीन देशों में वीरांगना का विस्तार हो गया है। आयोजन में कुल 118 विशिष्ट महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित कियागया।

--इन्हें किया गया सम्मानित

महारानी दुर्गावती शौर्य सम्मान- रूपा जाडेजा ( पूर्व ब्रिटिश काउंसिलर, ऑस्ट्रेलिया)। प्रतिभा सिंह (पा‌र्श्वगायिका, कोलकाता), बांगी सोरेन, दुखिया मुर्मू की विधवा, पूनम राणा, (पर्वतारोही, उत्तराखंड)।

महारानी पद्मिनी शौर्य सम्मान : रीना बाचुडसमा (अमेरिका), डॉ कविता परिहार डॉ अर्चना सिन्हा, निशा सिंह रमा देवी, सबिता सिंह।

महाराणा शौर्य सम्मान

डॉ समरेंद्र कुमार, दिव्याबा जडेजा, विमल सोलंकी, लाला जबीं, भावना जाडेजा, विनीता शाह, इंदु सिंह, ज्योति थापाअधिकारी, मीना सरवैया, प्रतिमा सिंह, पुष्पा गोहिल, मीनु सिंह। ,

वीरांगनाप्रतिभा सम्मान- शालिनी सिंह, बार्बीराज, प्रेरणा सिंह, मोइत्री डे, नैन्सी सोनी, महिमा सिंह आदि।

संदेश पत्रिका का लोकार्पण

समारोह के दौरान संदेश पत्रिका का लोकार्पण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रेणु सिंह, डॉ। मानस, विवेक सिंह पंवार, धर्मबीर सिंह, राजमनी सिंह, किरण सिंह, प्रभा सिंह, कमलेष सिंह, रूबी सिंह, दीपा सिंह, नुतन सिंह, प्रीति सिंह, सीमा सिंह, गुडिया सिंह, पूजा सिंह, निभा सिंह, रजनी सिंह, सुनीता सिंह, पार्वती सिंह, षोभा सिंह, विभा सिंह, संजू सिंह आदि मौजूद थे।