कानपुर। विराट ने साल 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। धीरे-धीरे वह टीम इंडिया में अपनी पहचान बनाते गए और 10 सालों में कोहली एक 'विराट' खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। टेस्ट हो, वनडे या फिर टी-20, विराट दिनोंदिन नए रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे। कोई उन्हें 'रन मशीन' कहता है तो कोई 'चेज मास्टर', कोहली की बल्लेबाजी की खासियत है उनकी कंसिस्टेंसी। यही वजह है कि विराट के बल्ले से शतक पे शतक निकल रहे। आज उनके नाम वनडे में 40 शतक दर्ज हो गए। सचिन तेंदुलकर को छोड़ कोई अन्य बल्लेबाज इस मुकाम पर नहीं पहुंच सका।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2008 - विराट का डेब्यू और सचिन के शतक पे शतक

साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता। विराट को यह कारनामा किए अभी कुछ महीने हुए थे कि अगस्त 2018 में उनकी टीम इंडिया में इंट्री हो गई। कोहली ने श्रीलंका के विरूद्घ पहला वनडे खेला और 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ सचिन ने इस साल वनडे में एक और टेस्ट में चार सेंचुरी जमाई हालांकि उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। विराट की तुलना में इस वक्त सचिन गूगल पर काफी पसंद किए जाते थे।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2009 - कोहली के एक शतक के बदले सचिन के चार शतक

2009 में विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे एक साल ही हुआ था। हालांकि उनका डेब्यू साल कुछ खास नहीं गुजरा। विराट के करियर में बड़ा बदलाव 2009 में आया जब उनके बल्ले से पहला अंतररार्ष्ट्रीय शतक निकला। वहीं सचिन की बात करें तो इस साल भी तेंदुलकर के बल्ले से तीन वनडे और दो टेस्ट शतक निकले।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2010 - सचिन के रिकाॅर्ड दोहरे शतक के आगे दबे कोहली

2010 में विराट टीम इंडिया में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे थे। इस साल उन्होंने वनडे में उन्होंने तीन शतक लगाए। कोहली की बल्लेबाजी देख सभी को अंदाजा लग गया था कि वह काफी आगे जाएंगे। उधर मास्टर-ब्लास्टर ने इसी साल वनडे क्रिकेट में इतिहास रचा। 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने 200 रन बनाए और वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने। यही नहीं टेस्ट में तेंदुलकर के बल्ले से सात शतक निकले थे और वह पूरी दुनिया में छाए हुए थे।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2011 - सचिन और विराट बने वर्ल्ड चैंपियन

विराट कोहली के लिए 2011 काफी लकी साल रहा। इस साल भारत ने वर्ल्ड कप जीता जिसमें विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर दोनों टीम का हिस्सा थे। यही नहीं वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले वह चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों में भी शामिल हो गए। कोहली ने एक तो सचिन ने वर्ल्ड कप में दो शतक लगाए थे। इसी साल विराट ने टेस्ट डेब्यू भी किया।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2012 - विराट युग की शुरुआत

2012 आते-आते विराट कोहली भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके थे। इस साल विराट ने वनडे में लगातार पांच मैचों में चार सेंचुरी जड़ी। यही नहीं टेस्ट में उन्होंने दो शतक लगाए। वहीं दूसरी तरफ सचिन अपने करियर के ढलान पर आ गए। 2012 में सचिन ने वनडे से संन्यास ले लिया।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2013 - सचिन युग का अंत

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में रिटायरमेंट ले लिया। इसी के साथ सचिन युग का अंत हुआ। अब विराट कोहली भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी बन गए। इस साल विराट ने वनडे में चार सेंचुरी लगाईं।

साल 2014 - पहली बार गूगल पर सचिन से आगे निकले कोहली

2014 में विराट कोहली ने फिर वनडे में कमाल किया और चार शतक लगाए। वहीं टेस्ट में भी उन्होंने चार सेंचुरी अपने नाम की। यही नहीं मार्च 2014 में पहली बार गूगल पर लोग सचिन से ज्यादा विराट कोहली के बारे में सर्च कर रहे थे। इसके बाद विराट ने मुड़कर पीछे कभी नहीं देखा। इसके बाद आने वाले सालों में वह गूगल पर टाॅप ट्रेंड में बने रहे।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2015 - लड़खड़ा कर संभले विराट

विराट के क्रिकेट करियर का सबसे बुरा साल 2015 रहा। इस साल विराट कई बार फ्लाॅप हुए। टेस्ट में जहां उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला वहीं वनडे में पूरे साल वह दो सेंचुरी ही जमा पाए।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2016 - मैदान पर ही नहीं फैंस के दिलों में की वापसी

2016 में विराट ने दमदार वापसी की और तीन वनडे शतक लगाए। यही नहीं टेस्ट में पहला दोहरा शतक भी कोहली ने इसी साल अपने नाम किया और साल खत्म होते-होते उन्होंने तीन दोहरे शतक जड़ दिए थे।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2017 - ये कहलाता है गोल्डन ईयर

साल 2017 विराट कोहली के लिए गोल्डन ईयर से कम नहीं था। इस साल जहां विराट के बल्ले से वनडे में छह शतक निकले वहीं टेस्ट में उन्होंने तीन डबल सेंचुरी लगाई। यही नहीं साल खत्म होते-होते वह एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में भी बंध गए। इसी साल विराट गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए।

साल 2018 - बल्लेबाजी ही नहीं कप्तानी में भी छाए

विराट की शानदार फार्म का सिलसिला 2018 में भी जारी रहा। इस साल विराट ने वनडे में छह सेंचुरी लगाईं वहीं टेस्ट में पांच शतक अपने नाम किए।

ये है कोहली का क्रिकेट ग्राॅफ,जानें गूगल पर कब सचिन से ज्यादा खोजे जाने लगे थे विराट

साल 2019 - सिर्फ नाम नहीं कद भी बना विराट

2019 को शुरु हुए अभी तीन महीना भी नहीं बीता, विराट ने एक बड़ा कारनामा कर दिया है। विराट ने पहले माह में ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर टेस्ट में 2-1 से मात देकर इतिहास रचा। विराट पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए जिसने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं अब उनका अगला लक्ष्य भारत को 2019 वर्ल्ड कप जितवाना है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk