विराट-अनुष्का की है किराए की गृहस्थी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। विराट श्रीलंका में चल रही निदाहास ट्रॉफी नहीं खेल रहे। खाली समय में वह अपना पूरा वक्त पत्नी अनुष्का को दे रहे। दोनों ने सोशल मीडिया पर बीते दिनों काफी रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें अनुष्का पति विराट को किस कर रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। हालांकि दो दिन पहले विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की थी जिसमें वह एक फ्लैट की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि अगर आपके घर की बालकनी से ऐसा शानदार नजारा दिखे, तो आप उसे छोड़कर और कहां जाना पसंद करेंगें। आपको बता दें कि यह विराट का खुद का घर नहीं है बल्िक वह पत्नी अनुष्का के साथ किराए पर रहते हैं।

15 लाख रुपये है किराया

एक रिपोर्ट की मानें तो, विराट का मायानगरी मुंबई में कोई घर नहीं है। फिलहाल वह अनुष्का के साथ वर्ली के इस फ्लैट में किराए पर रह रहे हैं। विराट ने 2675 वर्ग फुट के फ्लैट को 24 महीने के लिए रेंट पर लिया है। यह 40वीं मंजिल पर बना हुआ है। इसका एक महीने का किराया करीब 15 लाख रुपये है। यही नहीं विराट ने इस फ्लैट के लिए 1.5 करोड़ अलग से डिपोजिट किए हैं। वहीं 1 लाख रुपये स्टैंप ड्यूटी के तौर पर दिए गए।

विराट-अनुष्का के फैन हैं, तो उनको ऐसे KISS करते पहले नहीं देखा होगा

2019 में होगा खुद का घर

अनुष्का से शादी के बाद विराट ने मुंबई में शिफ्ट होने का मन बनाया था। अब ऐसे में उन्हें तुंरत कोई घर मिला नहीं इसलिए वह किराए पर रह रहे। हालांकि कोहली ने 2016 में ही वर्ली में प्रोजेक्ट स्काई बंग्लो के तहत एक फ्लैट बुक कराया है मगर वह अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। 8,000 वर्ग फुट का विराट का यह फ्लैट 2019 में पूरी तरह बनकर तैयार होगा। तब तक विरुष्का को इस किराए के घर में ही रहना होगा। इसके अलावा विराट का दिल्ली में एक शानदार बंगला है जहां उनकी मां रहती हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk