ये था तोहफा
अनुष्का शर्मा के पिता और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के ससुर ने इस वैलेंटाइन डे पर अपने बेटी और दामाद को खास तोहफा दिया है। अनुष्का के पिता कर्नल अजय शर्मा के तोहफे को देखकर तो यही लगता है की नए नवेले दामाद को ससुर जी बहुत चाहते हैं। दरअसल अनुष्का के पिता ने दामाद विराट कोहली को पोएट्री की एक रोमांटिक किताब वैलेंटाइन के तोहफे के रूप में दी है। इस किताब का नाम 'स्मोक्स एंड व्हिस्की' है। बता दें की कर्नल अजय ने विराट को ये किताब उनके मजबूत रिश्ते को हमेशा बरकरार रखने के लिए दी है।

अनुष्का के पिता ने दामाद विराट कोहली को ये खास तोहफा देकर दोनों का पहला वैलेंटाइन डे बना दिया यादगार

क्या है तोहफे की खासियत
अनुष्का के पिता कर्नल अजय शर्मा ने विराट को जो बुक गिफ्ट दी है 'स्मोक्स एंड व्हिस्की' , उस किताब की लेखिका तेजस्विनी दिव्या नायक हैं। इस किताब में लगभग 42 कविताएं हैं। किताब में मौजूद सभी कविताएं रोमांस और रिलेशनशिप पर आधारित हैं। कर्नल अजय शर्मा और उनकी पत्नी आशिमा ने इस बुक के लॉन्च पर शिरकत की थी। किताब की ऑथर तेजस्विनी ने अपनी ही किताब में ऑटोग्राफ करके अनुष्का के पिता को दिया था। अनुष्का के पिता ने इस किताब को संभाल कर रखा और वैलेंटाइन पर विराट को गिफ्ट में दे दिया।

7 सितारे जो शादी के बाद पहली बार मनाएंगे वैलेंटाइन डे


अनुष्का के पिता ने दामाद विराट कोहली को ये खास तोहफा देकर दोनों का पहला वैलेंटाइन डे बना दिया यादगार

अब तक का खास तोहफा
बहुत कम ही लोग जानते हैं की भारतीट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी लाइफ पार्टनर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को कविताएं सुनना और पढ़ना बहुत पसंद है। दोनों को पोएट्री इतनी पसंद है की अपनी शादी में इस क्यूट जोडे़ ने अपने मेहमानों को सूफी़ कवि 'रूमी' की कविताओं की बुक शादी में मौजूद हर मेहमान को गिफ्ट में दी थीं। फिलहाल इस वक्त दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यत हैं। अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म परी की शूटिंग में व्यत हैं और विराट अपने खेल में।

विराट के शतक पर अनुष्का ने एक बार फिर बरसाया प्यार, शेयर की ऐसी तस्वीर

अनुष्का के पिता ने दामाद विराट कोहली को ये खास तोहफा देकर दोनों का पहला वैलेंटाइन डे बना दिया यादगार

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk