न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर के पुलिस डिपार्टमेंट ने रिसेंटली यहां रहने वाले भारतीयों के साथ मिलकर दीवाली सेलीब्रेशन ऑर्गनाइज किया। इस दौरान जो नजारा यहां दिखा, उसने न्यूजीलैंड से लेकर भारत तक के सलमान खान फैंस को हिला दिया। यहां की सिटी पुलिस के कई जवान स्टेज पर सलमान खान जैसे नजर आए। इन सभी ने सलमान खान के दबंग मूवी सॉन्ग 'पांडे जी सीटी' पर इतना अमेजिंग डांस किया कि लोग सीटियां बजाते रह गए। सलमान की स्टाइल में कमर हिलाकर, बेल्ट घुमाकर इन पुलिसकर्मियों ने स्टार सलमान खान को स्टेज पर लाइव कर दिया।

सलमान खान के 'दंबग' सॉन्‍ग पर झूमकर नाचे न्‍यूजीलैंड के पुलिस मेन और वूमेन!

यहां डांस कर रहे कुछ पुलिस जवानों ने तो डांसिंग स्टेप्स में सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया। सलमान के फैंस को जब एक गाने से मन नहीं भरा तो फिर शुरु हुआ 'बेबी को बेस पसंद है' गाने पर डांस। इस गाने में बेबी यानि महिला पुलिसकर्मी भी ताल से ताल मिला रही थीं। इन मेल-फीमेल पुलिसकर्मियों की डांसिंग जुगलबंदी ने क्राइस्टचर्च के इस इवेंट में आग सी लगा दी थी। उनकी रॉकिंग परफॉर्मेंस देख यहां रहने वाले NRI लोगों को दिल बाग-बाग हो गया। वो लोग तो इंज्वाय कर चुके, अब बारी है आपकी। तो देखें विदेशी पुलिस जवानों ने कैसे किया सलमान खान से मुकाबला।

 

 

 

 

 

 

 

 

Entertainment News inextlive from Entertainment News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk