हमारे शास्त्रों में देवी-देवताओं को भोग लगाने का नियम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है देवी-देवता हमारे घर में निवास करते है तथा हम उनका घर के सदस्य के रूप में ख्याल रखते हैं और खाने से लेकर उनके सोने का, उनके आराम करने का ध्यान रखते हैं।

ध्यान रखें माता को भोग लगते वक़्त इस मंत्र का उच्चारण करें:

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये ।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

मां लक्ष्मी को प्रिय है सफेद और पीले मिष्ठान

शुक्रवार को मां दुर्गा और माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग,जल्द होंगी प्रसन्न

लक्ष्मीजी को धन की देवी माना गया है। मां लक्ष्मी को सफेद और पीले रंग के मिष्ठान्न, केसर-भात बहुत पसंद है।

कम से कम 11 शुक्रवार को, जो कोई भी व्यक्ति एक लाल फूल अर्पित कर लक्ष्मीजी के मंदिर में उन्हें यह भोग लगाता है तो उसके घर में हर तरह की शांति और समृद्धि रहती है। किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती।

दुर्गा माता को पसंद है खीर, नारियल

शुक्रवार को मां दुर्गा और माता लक्ष्मी को लगाएं ये भोग,जल्द होंगी प्रसन्न

माता दुर्गा को शक्ति की देवी माना गया है। उनको खीर, मालपुए, मीठा हलुआ, पूरणपोळी, केला, नारियल और मिष्ठान्न बहुत पसंद हैं। बुधवार और शुक्रवार के दिन दुर्गा मां को विशेषकर नेवैद्या अर्पित किया जाता है। माताजी के प्रसन्न होने पर वह सभी तरह के संकट को दूर कर व्यक्ति को संतान और धन देती हैं।

माँ सरस्वती को भाता है सफेद तिल का लड्डू

माता सरस्वती को ज्ञान की देवी माना गया है। माता सरस्वती को दूध, पंचामृत, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू तथा धान का लावा पसंद है।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

नवरात्रि 2018: इस बार नौका पर आ रहीं हैं मां दुर्गा, 2 गुरुवार ला रहे हैं ये खुशियां

गुरुवार को करेंगे ये काम तो संतान की नहीं होगी उन्नति, धन की रहेगी कमी


 


Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk