- 17 अप्रैल की चेतावनी, मौसम विभाग की आशंका

आगरा। 130 किमी स्पीड के तूफान से शहर संभला नहीं है कि अगले की आहट आ चुकी है। अगले तीन-चार दिनों में ऐसे ही एक तूफान की दस्तक की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसकी स्पीड तुलना में कम होगी। ये गर्मी का अंधड़ होगा, फिर भी इस साइक्लोन ने चिंता जाहिर कर दी है। हालांकि तूफान का असली रूप 2 से 3 घंटे पहले ही पता लग सकेगा।

अंधड़ की तरह होगा

बुधवार को तेज तूफान ने तबाही मचा कर रख दी। पूरी व्यवस्थाएं तहस-नहस हो गई। लोगों की दिनचर्या में प्रभाव पड़ा। ये सेवाएं शुक्रवार तक बहाल नहीं की जा सकी हैं। वहीं मौसम के जानकारों का मानना है कि 16 अप्रैल के बाद मानसून में परिवर्तन के आसार हैं। कालउड डि‌र्स्टबेंस से अंधड़ की संभावना है। वैसे इसकी ताकत बुधवार के तूफान जैसी नहीं होगी। ये आभास न्यूमेरिकल वेदर प्रेडिक्शन (एनडब्ल्यूप्री) के अनुसार ही लगाया जा रहा है। इसका वास्तविक रूप का अहसास दो से तीन घंटे के भीतर ही लगाया जा सकता है। वेदर के बढ़ने के दौरान डाप्लर रॉडार मानसून की सही स्थिति देगा। उसी से मौसम की स्थिति, आंधी की स्पीड का असली पता लगेगा। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि ये सिस्टम गर्मी में अंधड़ की तरह होगा।

मौसम में परिवर्तन

जयपुर के आसपास बने सिस्टम से बुधवार को तेज तूफान और बारिश हुई। इसका असर मौसम में शुक्रवार को भी दिखा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इसका कारण तीन दिन पहले की बारिश है। अगले 16 अप्रैल तक आंधी की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है।