- दून में मंडे को सुबह खिली धूप, दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि

DEHRADUN: उत्तराखंड में मंडे को भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दोपहर तक तेज धूप के बाद एकाएक मौसम ने करवट ली और इसके बाद शुरू हुआ बारिश और ओलावृष्टि का दौर। पहाड़ से लेकर मैदानों तक बारिश हुई। दून और मसूरी में ओलावृष्टि ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी की। धनोल्टी, बुराशंखण्डा, सुरकण्डा और नागटिब्बा में बर्फबारी हुई।

आज साफ रहेगा मौसम

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ट्यूजडे को दून में मौसम के साफ रहने की संभावना है, जबकि आगामी थर्सडे तक पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के आसार बने हुए हैं। मंडे को महाशिवरात्रि पर दोपहर तक मौसम चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदल गई और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दून में लोगों ने बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ट्यूजडे को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक के क्षेत्र में बर्फ गिर सकती है।

चारधाम में हिमपात

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का दौर जारी है। मसूरी की पहाडियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। इसके साथ ही प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।