- दोपहर में हुई 10 मिनट की बारिश से उमस बढ़ी

BAREILLY:

प्री-मानसून बारिश का इंतजार मंडे दोपहर जाकर खत्म हुआ। दोपहर 12.15 बजे मौसम ने करवट ली। 10 मिनट तक तेज बारिश से लोगों का दिल खुश हो गया। हालांकि बारिश रुकते ही उमस ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। हर कोई यही चाह रहा था कि कम से कम एक-दो घण्टे तेज बारिश हो जाती तो गर्मी से राहत ि1मल जाती।

जुलाई में अाएगा मानसून

बरेली में मानसून 25 से 30 जून के बीच में पहुंच जाता है। इस बार केरल और मुम्बई में मानसून समय पूर्व पहुंचा तो लगा कि बरेली में भी 25 जून तक हर हाल में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम में हुए उतार-चढ़ाव के कारण मानसून आगे खिसक गया है। वेदर एक्सपर्ट डॉ। एचएस कुशवाहा ने बताया कि जुलाई के फ‌र्स्ट वीक में मानसून के आने की उम्मीद है। इस बीच उमस भरी गर्मी रहेगी। हालांकि, प्री-मानसून बारिश थोड़ी-बहुत होगी। बारिश होने से डस्ट का प्रभाव कम हुआ है।

मैक्सिमम टेम्प्रेचर में हुई बढ़ोतरी

राजस्थान की तरफ से चली तेज गर्म हवा के कारण धूल से पटी बरेली को मंडे को राहत मिली। बारिश होने से वातावरण में मौजूद डस्ट खत्म हो गए। वहीं डस्ट से होने वाली प्रॉब्लम्स से ही लोगों को छुटकारा मिला। हालांकि, बारिश बंद होने से उमस से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन लोग बेहाल रहे। उमस के कारण मैक्सिमम टेम्प्रेचर में उछाल देखने को मिला। मंडे को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, बारिश के चलते मिनिमम टेम्प्रेचर 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंडे को मिनिमम टेम्प्रेचर 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।