नोट: पिछले साल के आंकड़ों के साथ ही खबर दीजिए।

- थर्सडे को मिनिमम टेम्प्रेचर 12.4 डिग्री तो मैक्सिमम टेम्प्रेचर 28.2 रहा

BAREILLY:

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से लगातर टेम्प्रेचर गिरना शुरू हो गया है। इसके चलते इस बार पिछले साल के मुकाबले 15 दिन पहले ही सर्दी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। थर्सडे को मिनिमम टेम्प्रेचर 12.4 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही ठंड बढ़ने लगी है, जबकि बीते साल नवम्बर के दूसरे सप्ताह से तापमान में तेजी से गिरावट आना शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर 2017 को मिनिमम टेम्प्रेचर 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था जबकि इस बार 31 अक्टूबर को मिनिमम टेम्प्रेचर 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर पश्चिम हवाओं से बढ़ी ठंड

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक इस बार लगातर टेम्प्रेचर गिरने के पीछे सिर्फ पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी ही जिम्मेदार नहीं है, उत्तर पश्चिम की हवाएं भी इसके लिए उतना ही जिम्मेदार है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है।

पिछली साल से इस बार मिनिमम टेम्प्रेचर गिरा

अक्टूबर 2017 के मुकाबले अक्टूबर 2018 में मिनिमम टेम्प्रेचर में काफी गिरावट आई है। जिसकी वजह से सुबह और शाम की ठंड में अंतर आया है। हालांकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर लगभग बराबर ही दर्ज किया गया है।

तेजी से गिरेगा टेम्प्रेचर

थर्सडे को मैक्सिमम टेम्प्रेचर 26.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। लेकिन अगले दो दिनों में टेम्प्रेचर करीब 26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना वेदर एक्सपर्ट जता रहे हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

कुछ यूं रहा मिनिमम टेम्प्रेचर

2017 2018

25 अक्टबूर - 21.8 25 अक्टूबर - 12.9

26 अक्टूबर - 15.4 26 अक्टूबर - 12.3

27 अक्टूबर - 16.4 27 अक्टूबर - 12.3

28 अक्टूबर - 15.9 28 अक्टूबर - 13.6

29 अक्टूबर - 14.9 29 अक्टूबर - 13.6

30 अक्टूबर - 15.8 30 अक्टूबर - 13.5

31 अक्टूबर - 19.8 30 अक्टूबर - 13.0