कानपुर। हिमालय के पश्चिम में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज भी उत्तर पश्चिमी भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। भारतीय माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कल भी कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। वहीं मध्य व पूर्व भारत में भी आज कई जगहों पर भारी बारिश होगी।

माैसम : यूपी-दिल्ली में ओले,एमपी-ओडिशा में आंधी तूफान से जनजीवन होगा प्रभावित

मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह

पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी तूफान से हालाब बिगड़ेंगे। बिहार, झारखंड, ओडिशा, गैंगेटिक पश्चिम बंगाल में अाधी-तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर भारत का माैसम भी आज ठीक नहीं रहेगा। सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और अरुणाचल में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 2 दिन तक यहां माैसम काफी बिगड़ा रहेगा। बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में उत्तर ओडिशा व पूर्व अरब सागर के ऊपर उत्तर-गुजरात के तट पर हवाएं काफी तेज चलेंगी। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में प्रवेश न करने की सलाह दी जाती है।

National News inextlive from India News Desk