कानपुर। देश में आज माैसम काफी बदला-बदला रहेगा। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश होगी और कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा कई जगहों पर ओले गिरने के आसार है।  

24 घंटों तक माैसम बिगड़ा रह सकता

वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज इन राज्यों में आज तेज और धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लोगों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। माैसम वैज्ञानिकों को मुताबिक यहां अगले 24 घंटों तक माैसम बिगड़ा रह सकता है।

कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते

केरल और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में भी आज कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलेंगी और गरज के साथ बाैछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं 4 मार्च से बंगाल की खाड़ी से पूर्वी भारत की ओर नमी भरी हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से 4 और 5 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर ओडिशा, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

National News inextlive from India News Desk