कानपुर। उत्तर भारत में इन दिनों पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने कहर बरपा रखा है। इसकी वजह से आज भी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो इसकी वजह से मैदानी इलाकों में स्थितियां गंभीर होती दिख रही हैं। आज भी हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश कोहरा घना रहेगा। इसके साथ आने वाले 72 घंटों में उत्तर भारत में 4 डिग्री तक तापमान गिरने की आशंका है। इससे यहां ठंठ से बुरा हाल रहेगा।

भारी बारिश होने की भी अाशंका

वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर से हालात बिगड़ रहे हैं। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व में बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इस समय बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपश्चिम और दक्षिणपूर्व में हवाएं करीब 85 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। आज इन हवाओं के आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। इसके साथ ही भारी बारिश होने की भी अाशंका है। आने वाले 24 घंटों में हवााओं की गति और ज्यादा हो सकती है। इसलिए मछुआरों को समुद्र की ओर न जाने की सलाह दी जाती है।

National News inextlive from India News Desk