कानपुर। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों का इन दिनों बुरा हाल है। बारिश और बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट जारी है। आज भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। माैसम वैज्ञानिकों ने भीवहां के निवासियों और पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों पर न जाने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी इलाकों से सटे इलाकों के साथ मैदानी इलाकों का भी बुरा हाल है।

माैसम : दिल्ली-यूपी वाले हो जाएं अलर्ट,आज इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा और बारिश की आशंका

कोहरे पर नजर डालें तो आज उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं भारतीय माैसम विभाग की मानें तो आज पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अधिकांश इलाकों में बादल से छाए रहेंगे और माैसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ा रहेगा। इन सभी राज्यों में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा राजस्थान के आस-पास के क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

 

National News inextlive from India News Desk