कानपुर। बंगाल की खाड़ी की ओर से उठी पूर्वी लहरों की वजह से दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा है। तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश में आने वाले अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहेगी। वहीं आज केरल और कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश के अासार है। ऐसे में मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करके इन इलाकों के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

तापमान में गिरावट व ठंड में इजाफा

उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश व बर्फबारी की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हाे रहा है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हुई। इसका असर जशपुर की पहाड़ियों व उसके आसपास के इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तरी दिशा से आ रही हवाओं से मैदानी इलाकों का बुरा हाल है। आज भी यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ ठंड में इजाफा हाेगा।  

इन इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भी सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। वहीं अगले तीन से चार दिनाें में हिमालय के पश्चिमी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की आशंका है। मैदानी इलाकों में तापमान हर तीन से चार दिन में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो रही है।

 

National News inextlive from India News Desk