पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
1- लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो महिलाओं का सम्मान करते हैं। ऐसे में आप को अपनी गर्लफ्रेंड की रिस्पेक्ट करनी चाहिये। जब आप किसी को प्यार करते हैं या पसंद करते है तो आप को उसका सम्मान करना चाहिये। बिना सम्मान के प्यार नही होता है। आप को उसकी भावानाओं की कद्र करनी चाहिये। उसके विचारों को सुनना चाहिये। कभी उसका अपमान नहीं करना चाहिये। कभी उसके बीते हुये कल को लेकर जज नहीं करना चाहिये। वो जैसी है उसे वैसे ही पंसद करना चाहिये।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
2- महिलायें हमेशा पुरुषों से ज्यादा बातूनी होती हैं पर इसका मतलब ये नही हैं कि पुरुष महिलाओं की बातों को अनसुना कर दें। हमेशा अपनी गर्लफ्रेंड की बात को ध्यान से सुनना चाहिये। उसकी बात का जबाव देना चाहिये। अगर वो कुछ गलत कह रही है तो उसे ठीक ढंग से समझाना चाहिये। उसकी हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना चाहिये। अगर वो अपनी फीलिंग्स आप के साथ शेयर कर रही हैं तो उन्हें सुनना चाहिये। अपनी सलाह देनी चाहिये अगर उसने नहीं मांगी है तब भी।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
3- प्यार के बारे में सबसे खास बात क्या होती है आप को पता है। आप जिससे प्यार करते हैं वो आप के लिये परफेक्ट होता है। अक्सर लड़कियों के ऐसे लड़के पंसद आते हैं जो उनसे प्यार करें। अक्सर लड़के चाहते हैं कि लड़की वैसा ही बिहेव करे जैसा वो चाहें। इसे प्यार नहीं एडजस्टमेंट कहते हैं। वो जैसी भी है आप की है और आप उसे प्यार करें ये उसका हक है।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
4- आप जब रिलेशनशिप में होते हैं तो आप चाहते हैं कि जब भी आप को जरूरत हो ऐसे में वो आप को पास हो। लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पंसद करती हैं जो उनकी हेल्प करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं। अगर आप की गर्लफ्रेंड किसी प्राब्लम में है तो उसे सपोर्ट करें। उसकी समस्या का समाधान करना आप की जिम्मेदारी है।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
5- लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जो सच बोलते हैं और उनके साथ हॉनेस्ट होते हैं। गर्लफ्रेंड से झूठ बोलने का मतलब है कि आप उसे चीट कर रहे हैं। झूठ बोलना इस बात की निशानी होती है कि आप उसे धोखा दे रहे हैं। ऐसे में आप अपने प्यार को खो सकते हैं। आप को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना चाहिये।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
6- लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पसंद करती हैं जो उनकी मौजूदगी में उनको इम्पार्टेंस देते हैं। अगर वो आप के साथ टाइम बिता रही है तो उसे यह एहसास दिलाना कि ये दोनो का साथ में बिताया हुआ सबसे बेहतरीन समय है आपकी जिम्मेदारी है। हमेशा की उनके काम की सराहना करनी चाहिये। जो वो आप के लिये करती है उसकी सराहना करनी चाहिये।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
7- लड़कियों से कभी अपनी बातों को छिपाना नहीं चाहिये। आप खुद को मॉचो मैन समझते हैं। लड़कियों के सामने आप को रोना अच्छा नहीं लगता है पर आप को अपनी भावनायें अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर करनी चाहिये। लड़कियां ऐसे लड़कों को बहुत पसंद करती हैं जो खुल कर अपनी बातों को उनके साथ शेयर करते हैं। जब भी वो अपसेट हो आप उसके मूड को अच्छा करने की कोशिश करें।

पता चल गया लड़कियां आपसे क्‍या चाहती हैं
8- आप जैसे कपड़े पहनते हैं वो बयां करता है कि आप अंदर से कैसे इंसान हैं। इंसान का पहनावा उसके स्वभाव को बताता है। बहुत सारे लड़के अपने चेहरे से अपने इंट्रेस्ट को बयां नही कर पाते हैं। फ्लर्टिंग करना गलत नहीं होता है पर इसमें भी लड़की को ये दिखना चाहिये की आप उसे पंसद करते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत भाते हैं जो उन्हें अच्छा काम्पलीमेंट देते हैं और उन्हें वो अटेंशन देते हैं जिसकी वो हकदार हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk