नो स्मोकिंग जोन में सिगरेट की डिमांड
यरूसलेम के बीट बेतलेहम स्ट्रीट में बने एक पेट्रोल पंप में एक डरा देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि एक महिला ने पेट्रोल पंप को आग लगा दी। पता चला है कि इस महिला ने ये हरकत एक सिगरेट की डिमांड पूरी ना होने पर की है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उस महिला ने आग लगाई और अटेंडेंट को वहां से भागने पर मजबूर होना पड़ा।

यहां सबसे पहले दुल्हे को सास पिलाती शराब, फिर दुल्हन समेत पीती है पूरी बारात


ये है वीडियो:




क्या था पूरा मामला
वीडियो देखने और पुलिस से मिली जानकारी के बाद कुछ इस तरह की घटना सामने आयी है। पुलिस के अनुसार इस पेट्रोल पंप पर अटेंड कार में पेट्रोल डाल रहा था, तभी एक महिला वहां आयी और उससे सिगरेट मांगने लगी। सभी जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर सिरगेट पीना अलाउड नहीं है। अटेंडेंट ने सिगरेट देने से इंकार कर दिया। इस पर पहले तो महिला वापस जाने लगी, पर अचानक पलट कर वापस आयी और पंप अटेंडेंट से पाइप छीन कर उसमें आग लगा दी। ये देख कर अटेंडेंट के होश उड़ गए, वो भागने लगा पर उससे पहले उसने समझदारी दिखाते हुए तुरंत पाइप का नोजल टैंक से हटा दिया था।

इस कुत्ते की इंसानों जैसी क्यूट स्माइल देखने के लिए हजारों लोग आते हैं यहां!

 

सिगरेट के लिए उसने पेट्रोल पंप जला दिया!

महिला ने नहीं मानी गलती
ये सारा मामला सीसीटीवी पर कैद हो गया, जो कि वायरल भी हो गया। इसी आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बावजूद पता चला है कि महिला ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की है। उसका कहना है कि उसने कोई गलत काम नहीं किया है।

जानिये क्यों इस शख्स ने खरीदा डायनासोर का कंकाल

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk