kanpur@inext.co.in
KANPUR:शहर का बीते तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह रात में बादल आना है। अभी सैटरडे को भी पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। फ्राइडे को शहर का अधिकतम तापमान 38.4 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गुरुवार की रात उत्तर पूर्वी हवाओं की वजह से बादल छा गए और शुक्रवार को कहीं कहीं पर चंद फुहार भी गिरी हैं। अभी रात में एक दो दिन 25 से 30 किमी की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान शनिवार से फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा।