पुलिस ने कहा दरवाजा तोड़ कर निकाला गया शव, कर ली है सुसाइड

PRAYAGRAJ: घर के अंदर खुशनुमा (35) की जली हुई रविवार को डेड बॉडी मिली। मालूम चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया। छानबीन में पुलिस को कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज भी चल रहा था। उसने स्वयं सुसाइड कर लिया है।

तीन बच्चों की थी मां

मुट्ठीगंज स्थित बहादुरगंज एरिया निवासी मो। शारिक फर्नीचर की दुकान चलाता है। बताते हैं कि उसकी शादी लखनऊ की खुशनुमा से हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्र व दो पुत्री हुई। शनिवार रात सभी खाना पीना खाकर सो गए। सुबह खुशनुमा का शव घर के एक कमरे में जला हुआ मिला। जानकारी हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़ कर शव को कमरे से बाहर निकाला गया। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट या कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने फोन से उसके मायके वालों को जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष के लोग यहां नहीं पहुंच सके थे।

उसने खुद आग लगा कर सुसाइड की है। दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। शादी के दस बारह वर्ष हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि वह दिमागी रूप से स्वस्थ नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था।

तारकेश्वर राय प्रभारी निरीक्षक मुट्ठीगंज