डेढ़ सौ महिलाओं से की महिला उपाध्यक्ष ने बातचीत

कई महिलाओं ने लगाई जेल से बाहर निकलवाने की गुहार

Meerut। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने चौधरी चरण सिंह जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंद महिला बंदियों से मुलाकात की। उनके मुकदमों की जानकारी भी हासिल की। कई महिला बंदी उपाध्यक्ष को देखते ही फूट पड़ी। उन्होंने उनसे जल्द ही जेल से बाहर निकलवाने की गुहार लगाई।

देखते ही रोने लगी महिला बंदी

मेरठ दौरे के दौरान उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह अपनी टीम के साथ जिला जेल पहुंची। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा। विधु दत्त पांडे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने महिला बंदियों की बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से मुलाकात करके उनके जेल में खाने पीने की व्यवस्था का हालचाल जाना। इसके बाद कई महिला बंदियों ने उनसे गुहार लगाई कि उन्हें जल्द ही जेल से निकाला जाए।

रिहाई का आश्वासन

उन्होंने बंदियों को आश्वासन दिया कि वह जेल प्रशासन का सहयोग करे। उनकी रिहाई भी जल्द होगी। इस दौरान उन्होंने डेढ़ सौ महिलाओं से अलग अलग बातचीत भी की। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया कि जेल के भीतर सभी महिला ठीक मिली। इस अवसर पर कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।