-आईजी आफिस के पास बदमाशों ने की वारदात

-कैंट पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

बदमाश ने दिनदहाड़े वारदात की
Gorakhpur@inext.co.in
GORAKHPUR:
दीवानी कचहरी रोड पर शनिवार दोपहर बदमाश ने दिनदहाड़े वारदात की। रिश्तेदार के इंतजार में बैठी महिला का बैग लेकर बदमाश फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। कैंट पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खोराबार एरिया के महीमाठ निवासी देवानंद की ससुराल खजनी में है।

मायके से ससुराल जा रही थीं
शनिवार को देवानंद की पत्नी रेनू पांडेय मायके से ससुराल जा रही थीं। उनके साथ दिनेश मिश्र भी थे। दीवानी कचहरी में दिनेश का मुकदमा चल रहा है। तारीख देखने के लिए दिनेश कचहरी जाना था। इसलिए आईजी ऑफिस रोड पर एटीएम के पास बाइक खड़ी करके दिनेश ने रेनू से इंतजार करने को कहा। सभागार के पास खाली पड़ी भूमि पर बाइक खड़ी करके दिनेश अंदर चले गए। वहीं, पेड़ के नीचे बैठकर रेनू इंतजार करने लगी।

बदमाशों की तलाश की जा रही
बाइक में ही उनका बैग टंगा था। तभी आचनक एक युवक पहुंचा। बाइक में टंगा बैग लेकर महिला के सामने भी भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर चला गया। बैग में कपड़ा, झुमका-नथिया सहित कई ज्वेलरी थी। पब्लिक की सूचना पर कैंट थाना में तेनात एसएसआई अशोक दुबे जांच के लिए पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।