द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म : स्टील सिटी स्थित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज का दूसरा दीक्षांत समारोह शनिवार को एक्सएलआरआई स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी। राज्यपाल वूमेंस कॉलेज की 98 छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेगी। बताते चले कि दीक्षांत समारोह के लिए कॉलेज की 900 छात्राओं ने गाउन लिया है। समारोह में देशी गाउन अतिथि भी पहने नजर आएंगे। छात्राओं को मिलने वाला गोल्ड मेडल 2 ग्राम गोल्ड प्लेटिनम तथा चांदी की धातु का बना हुआ हैं। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए कॉलेज प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। कार्यक्रम की पूर्व संख्या पर प्राचार्या डॉ पूर्णिमा कुमार ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।

9 बजे से छात्राओं की एंट्री

दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा वहीं छात्राओं को प्रवेश पत्र के साथ सुबह 9 बजे ही प्रवेश दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला माहांती भी मौजूद रहेंगी। समारोह में पहली बार शहर की छात्राएं देशी गाउन पहने नजर आएंगी। जिसे विशेष रूप से नेशनल इंस्टीटयूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली 'निफ्ट' से डिजाइन कराया गया गया हैं।

छात्राओं में नहीं दिख रहा उत्साह

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह को लेकर छात्राओं में खास उत्साह नहीं दिख रहा हैं। समारोह में 4008 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करने की योजना थी, लेकिन दीक्षांत समारोह के लिए महज 1350 छात्राओं ने निबंधन कराया है। निंबधन कराने वाली छात्राओं में 900 छात्राओं ने गाउन लिया हैं।

स्लीप और परिचय पत्र से प्रवेश

वीमेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए छात्राओं को परिचय पत्र और गाउन प्राप्त करने की पर्ची से इंट्री मिलेगी। इस बाबत सभी छात्राओं को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा छात्राओं को ऑफ साइट साड़ी पहनकर कार्यक्रम में आने का निर्देश जारी किया गया है।

प्रोग्राम में साथ नहीं रहेंगे पैरेंट्स

15 सितंबर को एक्सएलआरआइ के ऑडिटोरियम में आयोजित जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के दूसरे दीक्षा समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट के परिजन बेटियों को मेडल लेते नहीं देख पाएंगे। कॉलेज प्रबंधन ने इस बावत सभी गोल्ड प्राप्त करने वाली छात्राओं को सूचित कर दिया है। हालांकि, टॉपर्स के पैरेंट्स को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया है।