- दो शिफ्टों में हुआ था काम

BAREILLY: बरेली जंक्शन पर महिला दिवस के मौके पर फ्राइडे को महिलाओं का दबदबा दिखाई दिया। इंक्वायरी काउंटर से लेकर टिकट काउंटर और चेकिंग स्टाफ हर जगह सिर्फ महिलाएं ही दिखाई दे रही थीं। जंक्शन पर दो शिफ्टों में महिला कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी, लेकिन बीच बीच में पुरुष कर्मचारी भी राउंड पर रहे। जिससे यदि महिला कर्मचारियों को कोई दिक्कत आए तो वह उनके साथ तुरंत खड़े हो जाएं।

महिलाएं बोली हमें कोई दिक्कत नहीं
रेलवे जंक्शन पहुंचकर जब हमारी टीम ने कुछ महिला कर्मचारियों से बात की तो उन्होने बताया कि उन्हें काम करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई और आसानी से सभी काम निपट रहा है। फिर उन्होने कहा कि यदि उन्हे किसी भी तरह की दिक्कत होगी तो उसके सहयोग के लिए अन्य कर्मचारी भी हैं।

इज्जतनगर रेलवे जंक्शन पर भी दबदबा
महिला दिवस पर एनईआर का इज्जतनगर रेलवे जंक्शन भी महिलाओं के हवाले रहा। महिला टीटीई और ऑफिस में भी महिलाओं की ड्यूटी रही। वहीं एनईआर पीआरकेएस ने इज्जतनगर स्टेशन पर कार्यरत महिलाओं को यूनियन की डायरी व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। जिसमें अमिता डे, सोनिया डे, ईशा अस्थाना, राधा सक्सेना, सुमन, अन्नू आदि रही। कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री आनंद स्वरूप सरन, राजीव रंजन, पंकज भट्ट और संजीव बनर्जी आदि मौजूद रहे।

एक नजर में

- 4 महिला चेकिंग स्टाफ

- 1 असिस्टेंट स्टेशन मास्टर

- 2 महिला टोकन पोर्टर

- 4 महिला रिजर्वेशन काउंटर और चार्टिग काउंटर पर

- 3 महिलांए टिकट विंडो पर

- 1 महिला सेकंड एंट्री टिकट काउंटर पर

- 2 महिलाएं इंक्वायरी काउंटर पर

- 2 महिलाएं चेकिंग स्टाफ पर

- 3 महिलाएं पार्सल काउंटर पर