आइसलैंड

कानपुर। ग्लोबल पीस इंडेक्स ने आइसलैंड को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बताया गया है। यहां का क्राइम रेट बहुत ही कम यानी कि ना के बराबर है। ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक, यहां करीब तीन लाख लोग रहते हैं और इस जगह क्राइम रेट 1.9 है।

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश,जहां रात में भी घूमने पर नहीं लगता डर

न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। यहां की आबादी तकरीबन 47 लाख है और यहां का क्राइम रेट 1.192 है। आबादी की तुलना में यहां का क्राइम रेट बहुत कम है।

ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप में स्थित है। इसकी राजधानी वियना है। यहां की आबादी करीब 87 लाख है और क्राइम रेट पर चर्चा करें तो इस जगह सिर्फ 1.274 है।     

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश,जहां रात में भी घूमने पर नहीं लगता डर

पुर्तगाल

पुर्तगाली गणराज्य यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यह देश स्पेन के साथ आइबेरियन प्रायद्वीप बनाता है। यहां की आबादी करीब एक करोड़ है। क्राइम रेट की बात करें तो यहां 1.318 है।

डेनमार्क

डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहां की आबादी करीब 53 लाख है और इस जगह क्राइम रेट 1.35 है। इसका मतलब लोग यहां बहुत ही सुरक्षित हैं।

कनाडा

कनाडा उत्तरी अमेरिका का एक देश है जिसमें 10 प्रान्त और तीन केन्द्र शासित प्रदेश हैं। यह महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है जो अटलांटिक से प्रशान्त महासागर तक और उत्तर में आर्कटिक महासागर तक फैला हुआ है। माना जाता है कि भारत के पंजाब से लोग यहां जाना और रहना बहुत पसंद करते हैं। यहां की आबादी करीब 3.63 करोड़ है और इस जगह क्राइम रेट 1.372 है।

चेक रिपब्लिक

चेक रिपब्लिक यूरोप का एक देश है। इसकी राजधानी प्राग शहर है। यहां की आबाद एक करोड़ से अधिक है और क्राइम रेट यहां 1.381 है।

सिंगापुर

सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह देश अपनी खूबसूरती के लिए भी बहुत फेमस है। यहां की आबादी करीब 56 लाख है और क्राइम रेट 1.382 है।

जापान

जापान भी दुनिया के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। यहां की आबादी करीब 12 करोड़ है और यहां क्राइम रेट सिंगापुर से थोड़ा अधिक यानी कि 1.391 है।

आयरलैंड

अगर दुनिया में सबसे सुरक्षित जगहों की बात की जाए तो आयरलैंड का नाम भी उन दशों में शामिल है। यहां की आबादी करीब 47 लाख है और यहां क्राइम रेट सिर्फ 1.393 है।

दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश,जहां रात में भी घूमने पर नहीं लगता डर

International News inextlive from World News Desk