89 सीन काटने को कहा
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है। कश्यप के ट्वीट को राजनेताओं और खासकर केजरीवाल के रिट्वीट करने के बाद मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया था। कश्यप ने इसे अपने तरीके से उठाने की बात कही है। दरअसल सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म से कुल 89 सीन काटने को कहे हैं।

1. कश्यप ने कहा कि उड़ता पंजाब से अधिक ईमानदार और कोई फिल्म नहीं है। इसका विरोध करने वाला शख्स या पार्टी वास्तव में ड्रग्स को बढ़ावा देने का दोषी है।

2. कश्यप ने एक ट्वीट में कहा कि मुझे हमेशा हैरत होती थी कि उत्तर कोरिया में रहने पर कैसा महसूस होता होगा। अब तो प्लेन पकड़ने की भी जरूरत नहीं है।


3. सेंसरशिप को लेकर भड़के अनुराग ने इस मसले पर सभी राजनीतिक पार्टियों को दूर रहने की सलाह दी है।

4. अनुराग ने कांग्रेस, आप और अन्य राजनीतिक पार्टियों से कहा है कि, वह इस मामले को राजनीतिक रंग न चढ़ाएं।

5. मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगा।


Bollywood News
inextlive from Bollywood News Desk

 

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk