agra@inext.co.in

AGRA : संजलि हत्याकांड अभी शांत भी नहीं हुआ था कि थाना अछनेरा के गांव में एक और दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। दो दिनों से गायब किशोरी ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। किशोरी के शरीर का कुछ हिस्सा भी झुलसा हुआ था। इससे किशोरी को जिंदा जलाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

रास्ते से किया था किडनैप
अछनेरा थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी एक जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे अपने घर से गांव के बाहर बने बाड़े पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। उसे कुछ सुंघा कर सरसों के खेत में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुंह पर कपड़ा डाल कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, इधर परिवार के लोग किशोरी को चारों ओर ढूंढ़ रहे थे, दो जनवरी को थाने आकर भी सूचना दी। शाम चार बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची, तब उसने अपने साथ हुई घटना के बारे मे जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद उसके कपड़े भी जला दिए। उसे भी जलाने का प्रयास किया, किशोरी के होश मे आने पर परिजन थाने लेकर पहुंचे उन्होंने थाने मे तहरीर दी है, तहरीर के आधार पर पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने गई। वही पीडि़त किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ हॉस्पिटल भेजा।

युवती के द्वारा अगवा कर रेप करने की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
गिरीश चंद गौतम, थाना प्रभारी, अछनेरा

दो लोग किशोरी को कुछ सुंघा कर ले गए थे। कल साढ़े चार बजे मंदिर के आसपास किशोरी को छोड़कर चले गए। मुख्य आरोपी एक ही बताया जा रहा है।
नम्रता श्रीवास्तव, सीओ, अछनेरा

आगरा के अपने इस फेवरेट मैदान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Crime News inextlive from Crime News Desk