मेष राशि: इस राशि के लोग होते हैं आत्मविश्वासी आत्मर्निभर और ऊर्जा से भरे तो ऐसे लोगों को चाहिए होते हैं अपने पॉवर से मैच करते लोग। इसलिए आपके बेस्ट पार्टनर्स होंगे सिंह, धनु, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोग।

वृषभ राशि:
इस राशि वाले लोग बेहद रोमांटिक और फिजिकली इंवाल्व होने वाले होते हैं। इन्हें अपने साथी को छूना और उसके स्पर्श को महसूस करना बेहद पसंद होता है। बेड पर ये आखिरी क्षण तक इंज्वॉय करना पसंद करते हैं। इनके लिए कन्या, मकर, मीन, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग परफेक्ट होते हैं।

मिथुन राशि: ये लोग आशिक मिजाज और बेहद संवेदनशील होते हैं। इन्हें प्यार में दूरी पसंद आती। इनके लिए तुला, कुंभ, मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोग सही होते हैं।

कर्क राशि: इन लोगों को प्यार लेना और देना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने पार्टनर की इच्छा का सम्मान करते हैं। ये चाहते हैं कि अंतरंग क्षणों में इनके पार्टनर की भी पूरी भागीदारी हो। ये लोग वृश्चिक, मीन, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के साथ सहज रहते हैं।    

सिंह राशि: इस राशि के लोग थोड़े जिद्दी पर मस्त होते हैं। लीडरशिप क्वालिटी के चलते ये अपने सबसे नजदीकियों वाले पलों को खुद लेकर आगे चलते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि अपने साथी की खुशी को नजर अंदाज कर देते हैं। उसकी मर्जी और सहमति से ही ये प्यार को आगे बढ़ाते हैं। इनको  मेष, कर्क, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों का साथ सूट करता है।

कन्या राशि: ऐसे लोग कुछ ज्यादा ही व्यवस्थित होते हें। इसलिए पूरा माहौल बनने और अपने कंफर्ट जोन में आने के बाद ही ये नजदीक आना पसंद करते हैं। इनके लिए ये सबसे आवश्यक होता है कि इनका पार्टनर भी करीब आने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्सुक हो। इनके लिए उपयुक्त साथी होते हैं वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग।

Zodiac signs

तुला राशि: ये लोग थोड़े मस्का पसंद होते हैं। ये अपने साथी की तारीफे करके उसे खुश करना और रिझाना पसंद करते हैं और खुद भी तारीफ पाना चाहते हैं। ये रोमांटिक होते हैं और प्यार भरी बातों से ही एक्साइट हो जाते हैं।  मिथुन, कुंभ, मेष, सिंह और धनु राशि वाले लोग इनके साथ खुश रहते हैं।

वृश्चिक राशि: ये लोग स्वभाव से ही शारीरिक संबंधो के लिए उत्सुक रहते हैं। फिजिकली इन्वाल्व होना इनका पसंदीदा काम है और ये अपने पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए हमेशा तैयार रहते  हैं। इसके लिए इन्हें जिद्द करने और दवाब डालने से भी परहेज नहीं होता। इनको कर्क, मीन, मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले लोगों का साथ पसंद आता है।

धनु राशि: इस राशि के लोग कल्पनाओं में रहने वाले शांत रहने वाले इंसान होते हैं। ये आमतौर पर शारीरिक संबंधों के लिए बहुत जल्दी एक्साइट नहीं होते। जल्दी ही ये बोर भी होने लगते हैं। इन लोगों को इन्वाल्व करने के लिए इनके साथी को लगातार कुछ नया करने के लिए तत्पर रहना पड़ता है। मेष, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के साथ इनकी अच्छी जमती है।

मकर राशि: ये लोग काफी संकोची और नियम आदर्शों पर चलने वाले होते हैं। अगर शादी की योजना ना हो तो ये फिजिकली करीब आना पसंद नहीं करते। इन्हें हर चीज नियम से करना पसंद होता है। वृषभ, कन्या, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग इन्हें अपने करीब आने के लिए प्रेरित करने में कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ राशि: मिथुन, तुला, सिंह और धनु राशि वाले लोगों के साथ घुलना मिलना पसंद करने वाले इस राशि के लोग क्रिएटिव होते ळैं और इन्हें राज कुछ नया करना पसंद होता है। यही कोशिश इनकी अपने बेडरूम में भी होतीहै और ये नए तरीके इस्तेमाल करने और ईजाद करने के शौकीन होते हैं। भावुक और उत्साही होने के कारण इन्हें अपने साथी का पूरा सहयोग चाहिए होता है।

मीन राशि: इस राशि के लोग पहले इनिशियेटिव नहीं लेते पर प्रोवोक करने पर बेहतरीन साथी साबित होते हैं। यही वजह है कि इनको कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोग माफिक आते हैं क्योंकि वो इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk