नेहरा जी का डांस देखा क्या
27 नवंबर को मुंबई के ताज होटल में जहीर ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। इस पार्टी में सिनेमा से लेकर खेल जगत तक कई बड़े-बड़े सितारे नजर आए थे। हालांकि इस पार्टी को बीते दो दिन हो गए, लेकिन अब चर्चा इसलिए हैं क्योंकि पार्टी में किया गया मजेदार डांस खूब वायरल हो रहा। डांस करने वाले कोई और नहीं बल्िक एक जहीर के दोस्त नेहरा जी और दूसरी उनकी पत्नी सागरिका घटगे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि, नेहरा स्टेज से सागरिका को खींचते हुए डांस फ्लोर पर ले आते हैं, उसके बाद शुरु होता है नेहरा जी का भाभी जी के साथ जबर्दस्त डांस। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

 



विराट-अनुष्का भी साथ नजर आए

इस पार्टी में जिसका सबसे ज्यादा इंतजार था, वो थी विराट-अनुष्का की जोड़ी। मुंबई में आयोजित इस पार्टी में विराट और अनुष्का एक साथ पहुंचे थे। दोनों ने यहां जमकर डांस किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वैसे इससे पहले भी युवराज की रिसेप्शन पार्टी में विराट-अनुष्का को साथ में डांस करते हुए देखा जा चुका है।

 




शादी के बाद की दो पार्टी

शादी के बाद जहीर खान ने दो पार्टियां की। रिसेप्शन से पहले भी जहीर अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करते नजर आए थे। पार्टी में सचिन तेंदुलकर, उनकी वाइफ अंजलि, हरभजन सिंह, अजीत आगरकर, उनकी वाइफ फातिमा और हेजल कीच नजर आए थे। इसके ठीक एक दिन बाद ही मैरिड कपल ने संगीत पार्टी दी। जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस दौरान यहां युवराज, हेजल, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, एक्टर आशीष चौधरी, विद्या मालवड़े जैसे उनके फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk